टिप्‍पणी: एनसीआर के घटक क्षेत्रों का अद्यतन मानचित्र अभी तैयार किया जाना है।

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के संघटक क्षेत्र

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) अंतरराज्‍यीय क्षेत्रीय योजना और विकास का एक अद्वितीय उदाहरण है। एनसीआर के रूप में अधिसूचित पूरे एनसीटी-दिल्ली और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों को कवर करता है, जिसमें लगभग 55,083 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आता है। एनसीआर के उप-क्षेत्र वार क्षेत्र का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है:

उप क्षेत्र जिलों के नाम क्षेत्र (वर्ग किलोमीटर में)
हरियाणा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूँह, रोहतक, सोनीपत, रिवाडी, झज्‍जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी , महेन्‍द्रगढ, जींद और करनाल (चौदह जिले). 25,327
उत्‍तर प्रदेश मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्‍दशहर, हापुड, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर (आठ जिले). 14,826
राजस्‍थान अलवर और भरतपुर (दो जिले). 13,447
दिल्‍ली सम्‍पूर्ण एनसीटी – दिल्‍ली 1,483

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र: संविधान क्षेत्र (अप्रैल, 2018 तक)